चैंपियन ट्रॉफी :- ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के मैच मे चला भारत का राष्ट्रगान...

डेली न्यूज़ टाइम्स 
..... जिया उल्ला खान 
... स्पोर्ट्स डेस्क...
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला आज (22 फरवरी 2025) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है. 
जहां मेजबान देश पाकिस्तान की तरफ से एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में जब राष्ट्रगान के लिए उतरे. उस दौरान आयोजकों ने ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रगान की जगह गलती से भारत का राष्ट्रगान बजा दिया. मगर समय रहते उन्होंने अपनी गलती को सुधार भी लिया. हालांकि, तबतक बहुत देर हो चुकी थी. सोशल मीडिया पर इस घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं.
https://x.com/theprayagtiwari/status/1893233251264696755?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1893233251264696755%7Ctwgr%5E09692751c483641509c17616a6b5746e5b6e909d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fcricket%2Findian-national-anthem-played-before-australia-vs-england-match-in-gaddafi-stadium-lahore-hindi-7769114

Post a Comment

Previous Post Next Post