मध्य प्रदेश मे पूर्व पार्षद शफीक अंसारी के घर को रेप के आरोप के बाद प्रशासन ने तोड़ा था, अब कोर्ट ने किआ बाइज्जत बरी

डेली न्यूज़ टाइम्स...
जिया उल्ला खान.....
मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले में पूर्व पार्षद शफीक अंसारी को रेप के आरोप से बरी कर दिया गया है. कोर्ट ने महिला के आरोपों को झूठा पाया. कोर्ट ने ये भी पाया कि महिला ने आरोप इसलिए लगाए, क्योंकि शफीक अंसारी ने महिला के ख़िलाफ़ एक शिकायत की थी. इसी शिकायत के आधार पर महिला का घर तोड़ दिया गया था. बाद में रेप की शिकायत के बाद शफीक अंसारी का घर भी तोड़ दिया गया था. अब उन्होंने कहा है कि वो अपने ध्वस्त घर के लिए मुआवजे की मांग करेंगे. इसके लिए वो उचित मंच का दरवाजा खटखटाएंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post