डेली न्यूज़ टाइम्स
जिया उल्ला खान
ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है. कानून मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है. ज्ञानेश कुमार, 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी, पिछले साल मार्च से चुनाव आयुक्त के रूप में काम कर रहे हैं.
ज्ञानेश कुमार मौजूदा सीईसी राजीव कुमार के रिटायरमेंट के बाद पदभार ग्रहण करेंगे. राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं.
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त का पद भारतीय चुनाव आयोग का एक महत्वपूर्ण पद होता है, जो देश भर में चुनाव आयोजित कराने के साथ इसकी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है.