तेन्दुमुड़ा ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, सीसी रोड व आंगनबाड़ी भवन निर्माण की सौगात

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....

जीपीएम /तेन्दुमुड़ा। ग्राम पंचायत तेन्दुमुड़ा में आज विभिन्न विकास कार्यों के तहत सीसी रोड निर्माण एवं नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बाला कश्यप, उपसरपंच, पंच राधा बाई, चंद्रवती तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

भूमिपूजन के दौरान ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 1, 10, 11 एवं 13 में सीसी रोड निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। वहीं वार्ड क्रमांक 1 में बच्चों एवं महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी तथा आवागमन में भी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने पंचायत में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post