जांजगीर में गुरुकुल लाइब्रेरी, आधुनिक कक्ष बाल वाटिका और मॉडर्न ऑफिस का भव्य शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा शांत एवं आधुनिक अध्ययन वातावरण


डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...

जांजगीर-चांपा-  शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए जांजगीर स्थित डीडी प्लाजा में गुरुकुल लाइब्रेरी, आधुनिक कक्ष बाल वाटिका एवं मॉडर्न ऑफिस का भव्य शुभारंभ किया गया। संस्था के डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी एवं उनके परिवार द्वारा विधिवत फीता काटकर नए परिसर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।


उद्घाटन समारोह में जांजगीर, बिलासपुर और कोरबा शाखा के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संस्था के विस्तार और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

तीनों शाखाओं के स्टाफ रहे मौजूद

कार्यक्रम में जांजगीर शाखा से संदीप पांडे सर, मनीष सर, गौरव राठौर सर, शिल्पा मैडम, श्वेता मैडम, अदिति मैडम सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वहीं बिलासपुर शाखा से दुष्यंत सिंह ठाकुर सर, रंजन वैष्णव, निखिल, अंजलि मैडम, ओजस्वी सर और उर्मिला मैडम सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। कोरबा शाखा के समस्त स्टाफ ने भी उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

संस्था द्वारा शुरू की गई गुरुकुल लाइब्रेरी का उद्देश्य शिक्षक भर्ती, सीजीपीएससी, सीजी व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, आईआईटी-जेईई, नीट, आईएएस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को एक व्यवस्थित, शांत और बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना है। संस्था का प्रयास है कि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण माहौल मिले, जिससे वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर

नई लाइब्रेरी और कार्यालय में डिजिटल स्टडी सेटअप, शांत अध्ययन वातावरण, आधुनिक कार्यालय व्यवस्था तथा बाल वाटिका के लिए आधुनिक कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संस्था का मानना है कि बेहतर संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने कही यह बात

संस्था के डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने कहा कि जांजगीर शहर के विद्यार्थियों को इस लाइब्रेरी से काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां अध्ययन करने वाले छात्र भविष्य में बड़े-बड़े पदों पर चयनित होकर अपने माता-पिता के साथ-साथ गुरुकुल लाइब्रेरी एवं एजुकेशन हब परिवार का नाम रोशन करेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post