डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
रायपुर/बिलासपुर....छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के मुख्य प्रवक्ताओं एवं वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी आदेश में अभयनारायण राय को प्रदेश कांग्रेस का वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ प्रवक्ताओं की सूची में नितिन भंसाली, सरवप्रकाश एवं अभयनारायण राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मुख्य प्रवक्ता के रूप में आर.पी. सिंह, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, सुरेंद्र वर्मा एवं वंदना राजपूत की नियुक्ति की गई है।
अभयनारायण राय की नियुक्ति को कांग्रेस संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका का सम्मान माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वे प्रदेश की नीतियों, जनहित के मुद्दों और संगठन की बातों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखेंगे।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।