500 सामाजिक प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से राम लाल साहू (कोटा) बने जिला साहू संघ बिलासपुर के नए जिलाध्यक्ष



डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )...

बिलासपुर.... साहू समाज बिलासपुर की जिला स्तरीय सामाजिक चिंतन बैठक आज मंगल भवन, रमतला, बिलासपुर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी राम लाल साहू, कोटा को जिला साहू संघ बिलासपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। चिंतन बैठक के सफल संचालन हेतु वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ रायपुर डॉ. के.के. साव को सभापति चुना गया, जिनके मार्गदर्शन में सभा की समस्त कार्यवाही संपन्न हुई।

...लगभग 500 लोगों की उपस्थिति में सामाजिक हित को सर्वोपरि रखते हुए सर्वसम्मति से राम लाल साहू को नया जिलाध्यक्ष चुना गया।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राम लाल साहू ने उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा सभी को साथ लेकर समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर ओबीसी विभाग ग्रामीण कांग्रेस , जिला बिलासपुर जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने भी राम लाल साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि राम लाल साहू का अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण समाज को नई दिशा प्रदान करेगा तथा उनके नेतृत्व में जिला साहू संघ और अधिक सशक्त एवं संगठित होगा।

कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष ललित साहू द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post