इंटक संगठन से प्रभावित होकर मनोज दास मानिकपुरी ने ली सदस्यता

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान ).... जिला जीपीएम.....

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर मनोज दास मानिकपुरी ने आज जिला कार्यालय पहुंचकर इंटक की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने उन्हें इंटक का लोगो पहनाकर संगठन में शामिल किया।


मनोज दास मानिकपुरी ने कहा कि वे कई वर्षों से इंटक संगठन द्वारा मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंद लोगों के हक और अधिकार के लिए किए जा रहे कार्यों को देख रहे हैं। इन्हीं कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने इंटक परिवार से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यदि संगठन उन्हें कोई जिम्मेदारी देता है तो वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे, क्योंकि वे स्वयं एक मजदूर हैं और मजदूरों की पीड़ा को अच्छी तरह समझते हैं।

वहीं इंटक के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इंटक से जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं। समयाभाव के कारण फिलहाल सभी को एक साथ सदस्यता नहीं दिलाई जा सकी है, लेकिन आने वाले दिनों में इंटक परिवार ऐसे लोगों को सम्मानपूर्वक सदस्यता दिलाएगा तथा कुछ नई नियुक्तियां भी की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि आज लोग स्वयं जिला कार्यालय पहुंचकर इंटक परिवार से जुड़ना चाहते हैं, क्योंकि इंटक हर गरीब, मजदूर, किसान, दलित और आदिवासी के साथ अन्याय होने पर बिना किसी लालच के उनके साथ खड़ा रहता है। पिछले सात वर्षों में इंटक ने जिले में हजारों लोगों को उनके अधिकार दिलाने में सफलता प्राप्त की है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Post a Comment

Previous Post Next Post