वार्ड 29 में भाजपा का जनसंपर्क तेज, मधु राव के पक्ष में मांगे वोट

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 29 की पार्षद प्रत्याशी मधु राव के समर्थन में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मतदाताओं से कमल फूल छाप पर मतदान करने की अपील की गई।

जनसंपर्क अभियान में बिलासपुर महापौर सहित मनीष अग्रवाल, प्रकाश यादव, गणेश रजक, श्रीनू राव, संदीप दास, धीरेंद्र केसरवानी, सचिन कारवार, मनीष गुप्ता, पंकज तिवारी, संध्या चौधरी, नीरजा सिन्हा, कीर्ति झा, आशा निर्मलकर, सुनीता राज, रीना करी, मीना उरांव, राजेश रजक, मिलन सप्रे, संजय चौहान, नंदू सोनी, चिंटू गुप्ता, गीता दिघे, मनजीत गोस्वामी, राजेश मंडले, दुर्गेश, ममता मिश्रा, आयुष मेहता, अयोध्या डहरिया सहित वार्ड कार्यकर्ता, पदाधिकारी, बूथ इकाई समिति के अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर-घर जाकर राज्य शासन की हितग्राही योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, आयुष्मान योजना, मोर घर मोर जमीन मोर मकान योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा की उपलब्धियों के आधार पर जनता से समर्थन मांगा।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उपचुनाव में भाजपा पूरी मेहनत और लगन के साथ मैदान में उतरी है तथा वार्ड की जनता बदलाव के मूड में दिखाई दे रही है। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वार्ड क्रमांक 29 में मतदाता कमल छाप पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशी मधु राव को विजयी बनाने का मन बना चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post