डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर....
बिलासपुर के मिनी स्टेडियम गांधी चौक में आयोजित “डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-4 उन्नति कप” का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें कोरबा पुलिस ने बेमेतरा पुलिस को हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में कोरबा पुलिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बेमेतरा पुलिस ने 8 ओवर में 70 रन बनाए, जिसमें अमन ने 30 रन की पारी खेली।
जवाब में कोरबा पुलिस ने 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कोरबा की ओर से कवि महंत ने 9 गेंदों में 22 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।
तीसरे स्थान के मुकाबले में बिलासपुर पुलिस ने सारंगढ़ टीचर्स 11 को हराया। बिलासपुर की ओर से भागीरथी ने 35 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे।
🏅 मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि
तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन, फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष प्रिंस भाटिया, श्रवण श्रीवास, मंजूर खान, संदीप द्विवेदी, रेवती यादव उपस्थित रहे
🏆 टीम परिणाम
विजेता: कोरबा पुलिस
उपविजेता: बेमेतरा पुलिस
तीसरा स्थान: बिलासपुर पुलिस
चौथा स्थान: सारंगढ़ टीचर्स 11
🏏 व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता
मैन ऑफ द सीरीज: अमन (बेमेतरा पुलिस)
बेस्ट बैट्समैन: अमन
मैक्स सिक्स हिटर: अमन
बेस्ट बॉलर: हरमेश (कोरबा पुलिस)
मैक्स फोर हिटर: भवानी (कोरबा पुलिस)
बेस्ट फील्डर: भूपेंद्र (सकरी पुलिस)
बेस्ट विकेटकीपर: लक्ष्मीकांत (सारंगढ़ टीचर्स 11)
बेस्ट कैच: उमाशंकर लहरे (रिवेन्यू विभाग, बिलासपुर)
🎖️ अन्य पुरस्कार
बेस्ट एनर्जेटिक टीम: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बिलासपुर
इमर्जिंग टीम: नगर निगम, बिलासपुर
बेस्ट ड्रेस कोड: मुंगेली पुलिस
फेयर प्ले अवार्ड: बिल्हा हंटर एजुकेशन टीम
वाओ टीम: पीएचई विभाग, बिलासपुर
🎙️ आयोजन में प्रमुख भूमिका
आयोजन समिति अध्यक्ष: अख्तर खान
स्कोरिंग: मोइन मिर्जा
कमेंट्री: कृष्णा तिवारी
🤝 आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी
अखिलेश मेहता, विवेक दुबे, योगेश पांडे, प्रदीप पांडे, देव रूद्रकर, जेपी, आसिफ अली, सृजन जायसवाल, सौरभ मजूमदार, परिवेश दीवान, अजय साहू, किरण निषाद, लखन देवांगन, संदीप गाहिरे, शिशिर निषाद, अनीश कौशिक, आशीष लहरे, रितेश यादव, विजय नापित, प्रकाश धुरी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस तरह पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।