डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान ).....
बिलासपुर.....
छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के तत्वाधान में आयोजित दक्षिण कौशल क्रिकेट लीग के चौथे संस्करण के दूसरे दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन की शुरुआत फायरफाइटर बिलासपुर और जल संसाधन विभाग के बीच हुए मुकाबले से हुई, जिसमें जल संसाधन विभाग ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच आकाश दुबे रहे।
दूसरे मैच में टेक्निकल एजुकेशन तखतपुर ने एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग बिलासपुर को 4 रनों से हराया। बृजेश ताम्रकार को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरे मुकाबले में फायरफाइटर बिलासपुर ने बेमेतरा टीचर्स को 34 रनों से मात दी। खगेश जी ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
चौथे मैच में बेमेतरा एजुकेशन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग को 100 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेमेतरा एजुकेशन ने निर्धारित 8 ओवर में 133 रन बनाए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच नारायण रहे।
पांचवें मैच में जल संसाधन विभाग ने बेमेतरा टीचर्स को 7 विकेट से हराया। सत्यम को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन के अंतिम और छठवें मुकाबले में बेमेतरा एजुकेशन ने टेक्निकल एजुकेशन तखतपुर को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। भानु यादव इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे।
इन शानदार प्रदर्शनों के दम पर बेमेतरा एजुकेशन और जल संसाधन बिलासपुर की टीमों ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है।