डेली न्यूज़ टाइम्स... जिला जीपीएम /...
मजदूर दिवस को लेकर इंटक जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव इदरीस अंसारी की तैयारियां जोरों पर हैं। 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर करसयाल के साथ अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। अगली बैठक ब्लॉक पेंड्रा में आयोजित किए जाने की चर्चा भी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, इंटक नेतृत्व इस बार मजदूर दिवस के बहाने कांग्रेस पार्टी के अलग-अलग गुटों को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटा हुआ है। पिछले वर्षों में इंटक परिवार द्वारा मजदूर दिवस मनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार पूरे कांग्रेस संगठन को साथ लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि सभी नेता एक ही मंच पर नजर आएं।
जिले में इंटक की मजबूत पकड़ मानी जाती है और संगठन में किसी प्रकार का आंतरिक विवाद नहीं है। वहीं, कांग्रेस पार्टी में जिला अध्यक्ष गजमति को लेकर चल रही गुटबाजी के चलते कुछ नेता संगठनात्मक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इंटक परिवार बिखरे हुए कांग्रेस नेताओं को एकजुट करने में कितना सफल होता है।
आज की बैठक में अशोक शर्मा, अर्चना पोर्ते , इदरीस अंसारी, बलवीर करसयाल, सहाना बेगम, विद्या राठौर, नीलेश, असलम खान, कुक्कू साठे, अमित सोनी, ओमकार पांडेय, आबिद भाई, नीरज साहू, देव मरावी, पुष्पा धनकुंवर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।