बिलासपुर में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन 9 अप्रैल को होटल बंसीवाला मे

डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर। समाजसेवा के उद्देश्य से शहर में एक विशेष रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। “जब करना हो कोई पुण्य का काम, देरी न कीजिए – करिये रक्तदान” के संदेश के साथ आयोजित यह शिविर 9 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा।
आयोजन की जानकारी के अनुसार, यह रक्तदान शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। शिविर का आयोजन होटल बंसीवाला, श्रीकांत वर्मा मार्ग, मैग्नेटो मॉल के सामने, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा

इस सामाजिक पहल का नेतृत्व समाजसेवक दिनेश चंदानी द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया जाएगा। साथ ही रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयोजकों ने आम नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

संपर्क नंबर:

मो. 7828555554, 9039676131

👉 रक्तदान करें – जीवन बचाएं

Post a Comment

Previous Post Next Post