डीपीएल सीजन-4 में रोमांचक मुकाबले: पुलिस लाइन कोरबा, लायंस एजुकेशन और बिलासपुर पुलिस की जीत

डेली न्यूज़ टाइम्स ... खेल डेस्क / बिलासपुर....

मिनी स्टेडियम गांधी चौक में बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर के तत्वाधान में आयोजित “डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग उन्नति कप” (डीपीएल) सीजन-4 के सातवें दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। आयोजन समिति के अध्यक्ष अख्तर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहला मुकाबला पुलिस लाइन कोरबा और लोरमी टीचर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस लाइन कोरबा ने निर्धारित 8 ओवर में 92 रन बनाए। जवाब में लोरमी टीचर्स की टीम 5 विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी। इस तरह पुलिस लाइन कोरबा ने 6 रन से जीत दर्ज की। मैच के निर्णायक फराद खान और सैयद मंजूर अली रहे। मैन ऑफ द मैच देवेंद्र को मनीष अग्रवाल के हाथों सम्मानित किया गया।

दूसरा मैच बिलासपुर लायंस एजुकेशन टीम और पंजाब नेशनल बैंक बिलासपुर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस एजुकेशन ने 8 ओवर में 68 रन बनाए। जवाब में पंजाब नेशनल बैंक की टीम 66 रन ही बना सकी। लायंस एजुकेशन ने यह मुकाबला 2 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच चीनू को अविनाश शेट्टी ने पुरस्कार प्रदान किया।

तीसरा मुकाबला बिलासपुर पुलिस और पुलिस लाइन कोरबा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोरबा की टीम ने 8 ओवर में 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलासपुर पुलिस ने 7 ओवर में ही 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सोनू पाल रहे, जिन्हें रिंकू मिश्रा ने सम्मानित किया

मैचों में स्कोरिंग की जिम्मेदारी मोइन मिर्जा ने निभाई, जबकि कमेंट्री का कार्य कृष्णा तिवारी ने संभाला

आयोजन को सफल बनाने में विवेक दुबे, योगेश पांडे, प्रदीप पांडे, देवरूद्र कर, जेपी मानिकपुरी, आसिफ अली, सृजन जायसवाल, सौरभ मजूमदार, परिवेश दीवान, अजय साहू, किरण निषाद, अमलेश पाली, शिशिर निषाद, अनीश कौशिक, विजय नापित सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post