क्रिकेट संघ बिलासपुर की सीनियर टी- 20 बिलासपुर ब्लू टीम घोषित...(मेंस सीनियर टी 20 प्लेट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 2026- 27)

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेंस सीनियर टी- 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
जिसमें सर्वप्रथम सीनियर प्लेट ग्रुप का मैच खेला गया जो की 23 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग मैदानों में खेला जाएगा ।

जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा   बिलासपुर ब्लू सीनियर टी- 20 की टीम आज घोषित कर दी गई है।

 चयनकर्ताओं द्वारा टीम का चयन करने से पूर्व 4  सिलेक्शन मैच और कैंप लगाए गए थे  जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन और क्रिकेट की स्किल को देखते हुए  टीम का चयन किया गया है ।

 बिलासपुर की टीम इस प्रकार हैं:-  पवन परनाते , अभिजीत ताह , नयन राजकुमार चवन, मोहम्मद इरफान (c), सनी पांडे, मोहित रावत, इम्तियाज़ खान, अभिषेक सहगौरा धनंजय नायक, वासुदेव बरेठ (vc), प्रवीण कुमार यादव, आजम हुसैन, आदित्य श्रीवास्तव, अनुज कुमार सिंह, अनुज चंद्रा , दीपक सिंह बघेल और अखिलेश शर्मा का चयन किया गया है बिलासपुर टीम के कोच आकाश सिंह है 


छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 23 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है  और इसमें 4 ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप ए , बी, सी और डी है। बिलासपुर ब्लू की टीम ग्रुप सी में है इसके अलावा इस ग्रुप में कवर्धा, बस्तर और कोरिया है।

बिलासपुर ब्लू अपना पहला मैच 23 अप्रैल को कवर्धा के मध्य सेक्टर 10 भिलाई में खेलेगा, दूसरा मैच 24 अप्रैल को बस्तर के मध्य, और तीसरा मैच 25 अप्रैल को कोरिया के मध्य राजनांदगांव में खेला जाएगा 


सभी खिलाड़ी 22 अप्रैल  को भिलाई  के लिए निकलेंगे।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post