डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-4: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की भरमार, नगर निगम और SBI की दमदार जीत

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर....
बिलासपुर के मिनी स्टेडियम गांधी चौक में बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर के तत्वाधान में आयोजित “डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग उन्नति कप (DPL) सीजन-4” के तीसरे दिन का आगाज नगर निगम बिलासपुर और एलसीआईटी के बीच खेले गए मुकाबले से हुआ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अख्तर खान ने बताया कि नगर निगम बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। एलसीआईटी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए नगर निगम की टीम ने 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले के निर्णायक फरात खान और मंजूर अली रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 2 ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट लेने वाले संजय को प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया।

दूसरा मुकाबला जशपुर टीचर्स और एसबीआई बिलासपुर के बीच बेहद रोमांचक रहा। जशपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। एसबीआई बिलासपुर ने प्रवीण के 36 रनों की बदौलत 10 ओवर में 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जशपुर की टीम महज 1 रन से मुकाबला हार गई। मैच के निर्णायक नायक जीजू भाई और शहबाज खान रहे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 4 विकेट लेने वाले अमरदीप को पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष विरेंद्र गहवई ने प्रदान किया।

तीसरे मुकाबले में सीएमएचओ बिलासपुर और नगर निगम बिलासपुर आमने-सामने रहे। सीएमएचओ की टीम 7 विकेट पर 59 रन ही बना सकी। जवाब में नगर निगम बिलासपुर ने 21 गेंद शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इस मैच में 26 रन की शानदार पारी खेलने वाले जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप को तिलक सलूजा के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

दिन का अंतिम मुकाबला एसबीआई और सीसीएफ के बीच खेला गया। एसबीआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गगन के 16 गेंदों पर 37 रनों की तूफानी पारी की मदद से 109 रन बनाए। जवाब में सीसीएफ की टीम लड़खड़ाती शुरुआत के बाद 62 रन पर सिमट गई। इस तरह एसबीआई बिलासपुर ने शानदार जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई। गगन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डॉ. श्रुति गुप्ता और शैलजा स्वामी के हाथों मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

सभी मैचों में स्कोरिंग की जिम्मेदारी मोइन मिर्जा ने निभाई, जबकि कमेंट्री का दायित्व कृष्णा तिवारी ने संभाला। आयोजन को सफल बनाने में विवेक दुबे, योगेश पांडे, प्रदीप पांडे, देव रूद्रकर, जेपी मानिकपुरी, आसिफ अली, सृजन जायसवाल, सौरभ मजूमदार, परिवेश दीवान, अजय साहू, किरण निषाद, अमलेश पाली, शिशिर निषाद, अनीश कौशिक और प्रकाश धुरी सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका 

Post a Comment

Previous Post Next Post