एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय को भेंट किए वॉटर कूलर व डेसर्ट कूलर

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला khan )....

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा समाज कल्याण के अंतर्गत 03 मार्च 2026 को तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय तिफरा में शुद्ध पेयजल एवं गर्मी से राहत के लिए 01 नग वॉटर कूलर (आरओ प्यूरिफायर सहित) एवं 02 नग डेसर्ट कूलर भेंट किए गए।
अध्यक्षा संगवारी महिला समिति शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने औपचारिक रूप से विद्यालय में अध्ययनरत 159 बच्चों के उपयोग हेतु वॉटर कूलर एवं डेसर्ट कूलर प्रदान किए। इसके साथ ही छात्रावास में रहने वाले 120 बच्चों को टी-शर्ट, लोवर एवं बेडशीट भी वितरित किए गए।

ज्ञात हो कि संगवारी महिला समिति द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। आवश्यकता अनुसार जरूरतमंद संस्थाओं को भी सहयोग प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में समिति द्वारा तिफरा स्थित विद्यालय को यह सहयोग दिया गया।

इस दौरान अध्यक्षा शिखा मंडल ने बच्चों से संवाद कर उनकी दिनचर्या एवं भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि समिति आगे भी आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान करती रहेगी। बच्चों ने भी समिति के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अपनी गायन प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या बबीता कमलेश ने संगवारी महिला समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्य शर्मिष्ठा सिन्हा, दिमना सरकार सहित अन्य सदस्य एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post