डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर। पवित्र रमज़ान माह में जहां बड़े-बुजुर्ग रोज़ा रखकर इबादत करते हैं, वहीं बिलासपुर की एक नन्ही बच्ची ने भी छोटी उम्र में रोज़ा रखकर सबका दिल जीत लिया। रेलवे कॉलोनी निवासी शीज़ा फारूक़ी ने महज 5 साल की उम्र में पहला रोज़ा रखकर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
शीज़ा फारूक़ी, रेलवे कॉलोनी निवासी शाहज़ेब फारूकी की पुत्री हैं। इतनी छोटी उम्र में रोज़ा रखने और पूरे दिन सब्र के साथ इबादत करने को लेकर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने भी उसकी हौसला अफजाई की।
परिजनों के अनुसार शीज़ा ने पूरे उत्साह के साथ रोज़ा रखा और अल्लाह से देश में शांति, तरक्की और लोगों के बीच भाईचारे की दुआ की। नन्ही बच्ची की इस भावना की हर कोई सराहना कर रहा है।
रमज़ान के पवित्र महीने में इतनी कम उम्र में रोज़ा रखकर इबादत करने वाली शीज़ा फारूक़ी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं और लोग उसकी इस नेक सोच की तारीफ कर रहे हैं।