डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान).....
जिला जीपीएम.....भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव साय की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में आदेश प्रदेश कार्यालय से दिनांक 03 फरवरी 2026 को जारी किया गया।
घोषित सूची के अनुसार पुष्पेंद्र त्रिपाठी को प्रदेश सोशल मीडिया कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
पुष्पेंद्र त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे पूर्व में तत्कालीन बिलासपुर सांसद एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री अरुण साव के संसदीय प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी संगठन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के उद्देश्य से इस प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी द्वारा जारी किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पेंद्र त्रिपाठी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।