डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान)....
गौरेला....
नगर पालिका परिषद गौरेला क्षेत्र में वर्षों से व्याप्त मूलभूत समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा अपनी अध्यक्ष निधि से नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यक विकास कार्य कराए जाने हेतु आधिकारिक अनुशंसा प्रदान की गई है।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद गौरेला (जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही) को पत्र प्रेषित कर नगर के अलग–अलग क्षेत्रों में जनहित से जुड़े निर्माण एवं सुविधा विस्तार कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
🔹 अध्यक्ष निधि से अनुशंसित विकास कार्य इस प्रकार हैं—
वार्ड क्रमांक 03 – मंगली बाजार में सुविधा विस्तार हेतु शेड निर्माण।
वार्ड क्रमांक 13 – टीकर हाईस्कूल में शेड निर्माण कार्य।
वार्ड क्रमांक 05 – शासकीय हाईस्कूल में सुविधा विस्तार हेतु शेड निर्माण।
वार्ड क्रमांक 14 – अहिरनटोला में शेड निर्माण कार्य।
वार्ड क्रमांक 01 – स्कूल के पास शेड निर्माण।
वार्ड क्रमांक 06 – पाइप पुलिया निर्माण कार्य।
वार्ड क्रमांक 07 – गुरुद्वारा परिसर में मंच निर्माण।
वार्ड क्रमांक 11 – केशरी समाज भवन में विद्युतीकरण एवं वातानुकूलन कार्य।
वार्ड क्रमांक 11 – ईदगाह के पास चबूतरा निर्माण।
वार्ड क्रमांक 11 – कब्रिस्तान के पास हाईमास्ट लाइट स्थापना।
वार्ड क्रमांक 09 – चर्च के पास हाईमास्ट लाइट कार्य।
वार्ड क्रमांक 14 – प्रवेश द्वार निर्माण एवं
वार्ड क्रमांक 09 – प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार।
वार्ड क्रमांक 08 – अमित पाठक के घर से शशांक तिवारी के घर तक सी.सी. रोड निर्माण।
वार्ड क्रमांक 01, 05, 06, 08, 09, 10 एवं 13 – बोरखनन (पेयजल) कार्य।
वार्ड क्रमांक 08 – पाइप लाइन विस्तार कार्य।
वार्ड क्रमांक 06 – शेड रिपेयरिंग / सुधार कार्य।
🔹 नगरवासियों को मिलेगी राहत
इन विकास कार्यों के माध्यम से नगर के विभिन्न वार्डों में शिक्षा, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, धार्मिक एवं सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान से स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यक्ष निधि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और सभी कार्य जनहित को ध्यान में रखकर चयनित किए गए हैं।