डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को समर्थन देते हुए धरने पर बैठी महिलाओं से मुलाकात की और कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस 19 फरवरी को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। उन्होंने गरीबों के मकान तोड़े जाने के विरोध में जिला स्तरीय आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की।
बताया गया कि आंदोलन में दीपक बैज, डॉ. चरण दास महंत और देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सभी कांग्रेसजन सुबह 11 बजे नेहरू चौक में एकत्रित होंगे।
महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि कांग्रेस गरीबों, किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रही है और किसी भी हालत में गरीबों के मकान नहीं टूटने दिए जाएंगे। उन्होंने लिंगियाडीह के नागरिकों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
इस दौरान दिलीप पाटिल ने बताया कि लिंगियाडीह की महिलाएं पिछले 90 दिनों से धरने पर बैठी हैं और इसे प्रदेश का एक बड़ा जनआंदोलन बताया।