डेली न्यूज़ टाइम्स..... ( जिया उल्ला खान )....
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम).... जिला जीपीएम में इंटक (भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस) के जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी की पहल पर दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए मजदूरों को बकाया मजदूरी और मकान मालिक को किराया दिलाया गया।
🔹 मजदूरों को मिला बकाया भुगतान
राशिद और अभिषेक की शिकायत पर बताया गया कि कुछ दिन पहले यूपी कटघोरा क्षेत्र के मजदूरों ने पवन कश्यप के यहां पलंग-दीवान में डिजाइन का काम किया था, लेकिन मजदूरी नहीं दी जा रही थी। परेशान मजदूरों ने इंटक जिला कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
इंटक अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी समझौता कराया, जिसके तहत पवन कश्यप द्वारा राशिद-अभिषेक को 25,000 रुपये नकद दिलाए गए और 15,000 रुपये का चेक दिया गया। शेष राशि जल्द देने की बात कही गई। मजदूरों ने इसे बड़ी राहत बताते हुए इदरीस अंसारी को “मजदूरों का मसीहा” कहा।
🔹 मकान मालिक को मिला किराया
दूसरे मामले में पेंड्रा निवासी फकरुद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सेमरा निवासी वसीम खान मकान का किराया नहीं दे रहे और मांगने पर धमकी देते हैं।
मामले में कार्रवाई करते हुए इंटक अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात सुनी। समझौते के बाद वसीम खान से 3,500 रुपये कार्यालय में जमा कराए गए। फकरुद्दीन को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने जिला कार्यालय पहुंचकर राशि प्राप्त कर ली।
🔹 आपसी समझौते से समाधान
इंटक परिवार की ओर से बताया गया कि सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर अधिकतर मामलों को आपसी समझौते से सुलझाया जाता है, जिससे लोगों को थाने-कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। जिले में संगठन के काम की सराहना की जा रही है।