रमज़ान में मुस्लिम कर्मचारियों को राहत: एक घंटा पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति पर अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने जताई खुशी

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज की पहल से शासकीय मुस्लिम अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिदिन एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर के जिलाध्यक्ष मुसर्रफ खान ने इसे संवेदनशील और सराहनीय पहल बताया है।
उन्होंने कहा कि रमज़ान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जो 19 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग दिनभर रोजा रखकर इबादत करते हैं और रात में तरावीह की विशेष नमाज अदा करते हुए कुरआन शरीफ का पाठ करते हैं।

मुसर्रफ खान ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी धर्मों और समुदायों की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने इसे नरेन्द्र मोदी की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की सोच का प्रतिबिंब बताया

उन्होंने सरकार के इस निर्णय को मुस्लिम कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post