संकल्प और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ता छत्तीसगढ़ का बजट - मनीष अग्रवाल ( भाजपा नेता, पूर्व एल्डरमैन )

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
/बिलासपुर.... भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने 24 फरवरी मंगलवार को प्रस्तुत छत्तीसगढ़ सरकार के तीसरे बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्ष 2026–27 का बजट “संकल्प” आधारित थीम पर तैयार किया गया है, जो समावेशी विकास, आधारभूत संरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका नीति और सुशासन के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला रखता है
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति देगा और “मोदी की गारंटी” तथा विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को ध्यान में रखते हुए किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के हितग्राहियों के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान किए गए हैं।

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में आर्थिक सहायता देने के लिए उड़ान, शिखर और मंजिल जैसी योजनाओं की घोषणा को सकारात्मक कदम बताया गया। शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए बड़े पैमाने पर बजट आवंटन को विकासोन्मुख बताया गया

उन्होंने कहा कि नई योजनाओं—मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री दूरगामी सड़क संपर्क योजना, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना और कैशलेस चिकित्सा सुविधा—से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। बस्तर और सरगुजा में पर्यटन बढ़ावा, एयरपोर्ट विकास, दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर में सीजीआईटी खोलने की घोषणा को भी महत्वपूर्ण बताया।

महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर 50% पंजीयन शुल्क छूट तथा 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बेटियों को रानी दुर्गावती योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये सहायता की घोषणा को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया गया।

मनीष अग्रवाल ने कहा कि लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट संकल्प के साथ विकास को नई दिशा देने वाला और प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाने वाला बजट है।

Post a Comment

Previous Post Next Post