डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान ).....
बिलासपुर.....
विगत दिनों राजकिशोरनगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना और कुछ दिनों बाद सीपत में हुई घटना को मद्देनजर रखते हुए आज एसएसपी रजनेश सिंह ने सराफा व्यापारियों के साथ बिलासा गुड़ी स्थित चेतना हॉल में बैठक ली। इस बैठक में एसएसपी ने सराफा व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी मापदंड बताए।
बैठक के पहले सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड के अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे के भीतर पकड़ने पर आईजी रामगोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी पंकज पटेल सहित ऑपरेशन गोल्ड में शामिल 11 सदस्यीय टीम को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कमल सोनी ने बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की सबसे बड़ी लूट की घटना के आरोपियों को पुलिस ने कड़ी मेहनत और टीमवर्क से 24 घंटे के भीतर पकड़कर इतिहास रच दिया। इस ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश पुलिस का सहयोग भी सराहनीय रहा।
आम जनता भी पुलिस का हिस्सा: आईजी
रामगोपाल गर्ग ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई और एडिशनल एसपी पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह सहित टीम ने लगातार प्रयास कर अपराधियों तक पहुंच बनाई। कड़ी मेहनत का ही परिणाम रहा कि गिरोह 24 घंटे में पकड़ा गया और सामान सुरक्षित बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि आम जनता भी पुलिस का हिस्सा है और सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
सुरक्षा मापदंड की जानकारी
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि बैठक में सराफा व्यापारियों को सुरक्षा के सभी मापदंडों से अवगत कराया गया है। हाल की लूट की घटनाएं चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन टीमवर्क से अपराधियों को पकड़ा गया। आगे ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए व्यापारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी लगाने और सोने-चांदी का सामान बार-बार लाने-ले जाने के बजाय सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था करने की सलाह दी गई।
निर्देशों का पालन होगा
कमल सोनी ने कहा कि एसएसपी द्वारा दिए गए निर्देशों का सराफा व्यापारी पालन करेंगे। अप्रैल में सदस्यों का नवीनीकरण किया जाएगा और जो व्यापारी निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनकी सदस्यता नवीनीकरण नहीं होगी।
मिर्जापुर गई स्पेशल 11 टीम
लूटकांड के आरोपियों की तलाश में मिर्जापुर गई विशेष टीम में शामिल सदस्य:
उप पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार
निरीक्षक किशोर केवट, थाना प्रभारी सिरगिट्टी
सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, थाना सरकंडा
प्रधान आरक्षक 277 बलबीर सिंह, थाना सरकंडा
प्रधान आरक्षक 303 अतीश पारीक, ACCU बिलासपुर
आरक्षक 1148 सरफराज खान, थाना तोरवा
आरक्षक 1124 आशीष राठौर, थाना सिविल लाइन
आरक्षक 487 वीरेंद्र गंधर्व, थाना पचपेड़ी
आरक्षक 1484 सत्य पाटले, थाना सरकंडा
आरक्षक 1170 वीरेंद्र साहू, थाना सरकंडा
खोहाली केवेंट