मजदूर हित में फिर आगे आई इंटक — जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने दिलाई रुकी मजदूरी, सेवा भाव की हो रही सराहना

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
...जीपीएम...
जिला जीपीएम में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक एक बार फिर मजदूरों के हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए चर्चा में है। इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने आज ग्राम पंचायत सारबहार के मजदूर राम मिलन सिंह उर्फ राजू को उनकी रुकी हुई मजदूरी दिलाकर संगठन की प्रतिबद्धता को साबित किया।
जानकारी के अनुसार राम मिलन सिंह उर्फ राजू ने दाऊद खान के मकान निर्माण कार्य में मजदूरी की थी, लेकिन काफी महीनों से उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा था। परेशान होकर मजदूर ने जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई और समझौता करवाया। इस दौरान दाऊद खान द्वारा कुल 41,500 रुपये देने पर सहमति बनी, जिसे उन्होंने इंटक जिला कार्यालय में जमा कर दिया।

बताया गया कि पहले चरण में 20,000 रुपये मजदूर को प्रदान किए गए और आज इंटक जिला अध्यक्ष ने स्वयं राम मिलन सिंह उर्फ राजू को बुलाकर राशि सौंप दी। मजदूर ने इंटक और जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की पहल से उन्हें न्याय मिला।

इंटक परिवार का कहना है कि “काम की पहचान, मजदूरों की शान” का नारा केवल शब्द नहीं बल्कि संगठन की कार्यशैली में झलकता है। लगातार मजदूरों और गरीबों की मदद कर इंटक ईमानदारी और सेवा की मिसाल पेश कर रहा है।

जिले में इंटक की सक्रियता को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं और मजदूरों के बीच संगठन का जनाधार मजबूत होता नजर आ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post