पार्ट 1- बिलासपुर - आनंद निकेतन के पास देवरीखुर्द में अवैध प्लाटिंग का खेल, रोड किनारे जमीन पर 1850–1950 रुपये प्रति वर्गफुट में कच्ची बिक्री

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर - 
बिलासपुर के देवरीखुर्द क्षेत्र में आनंद निकेतन कॉलोनी के पास अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। कॉलोनी के बाजू नीम के पेड़ के नीचे और मुख्य सड़क से लगी जमीन पर बाकायदा मार्किंग कर प्लॉट काटे जा रहे हैं और 1850 से 1950 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से बेचा जा रहा है 
बताया जा रहा है कि बिना वैधानिक अनुमति के कच्ची प्लाटिंग कर शासन-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार फर्जी जमीन की खरीद-फरोख्त और अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह का खेल खुलेआम चल रहा है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि भूमाफिया सक्रिय होकर जमीन की बिक्री कर रहे हैं, जिससे भविष्य में खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध प्लाटिंग पर कब और किस तरह कार्रवाई करता है और जिम्मेदारों पर क्या नकेल कसी जाती  

डेली न्यूज़ टाइम्स के पास जो दस्तावेज मौजूद उससे ये साफ हो रहा है के भू माफिया एक बार फिर प्रशासन को बड़े स्तर पर चुना लगाने वाले है 

पार्ट २ जल्द.........

Post a Comment

Previous Post Next Post