भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा पूर्वी मण्डल के अध्यक्ष बने शरद खैरवार, कार्यकर्ताओं में उत्साह

डेली न्यूज़ टाइम्स....( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर.....
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राजकिशोर नगर निवासी ओमप्रकाश खैरवार (शरद) को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बेलतरा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
यह नियुक्ति बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी तथा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष हरिओम पवन कश्यप की अनुशंसा पर की गई। संगठन ने उनके समर्पण, सक्रियता और जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

ओमप्रकाश खैरवार (शरद) लंबे समय से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे युवाओं को संगठन से जोड़ने और क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने में भी अग्रणी रहे हैं, जिसके चलते उन्हें संगठन में एक मेहनती और भरोसेमंद कार्यकर्ता के रूप में पहचाना जाता है।
निगम पार्षद जय वाधवानी के साथ वार्ड के लिए काम करते है 


नव नियुक्त अध्यक्ष शरद खैरवार ने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और युवाओं को साथ लेकर क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और समाज के सभी वर्गों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देना है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा पूर्वी मण्डल नई ऊर्जा के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post