तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनाथ साहू पुनः नियुक्त.. पार्टी शीर्ष नेताओं का जताया आभार

डेली न्यूज़ टाइम्स..( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर। तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनाथ साहू को एक बार फिर नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रति उनकी निरंतर निष्ठा, समर्पित कार्यशैली और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताया है
लक्ष्मीनाथ साहू संगठन से लेकर आम जनता तक मजबूत पकड़ रखते हैं। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सतत संपर्क और सक्रियता उनकी पहचान रही है। उनकी धर्मपत्नी भी लगातार दूसरी बार नगर निगम बिलासपुर में पार्षद निर्वाचित होकर जनसेवा कर रही हैं, जिससे परिवार की राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता स्पष्ट होती है।

पुनः नियुक्ति पर लक्ष्मीनाथ साहू ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post