जिला सक्ति युवा कांग्रेस संगठन विस्तार पर मंथन, प्रभारी अंकित गौराहा के प्रथम आगमन पर हुई अहम बैठक

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...

जिला सक्ति.....
जिला सक्ति युवा कांग्रेस द्वारा संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला सक्ति प्रभारी अंकित गौराहा का प्रथम आगमन रहा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप चंद्रा, जिले की तीनों विधानसभा के अध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रभारी अंकित गौराहा ने संगठन को सक्रिय और अनुशासित रखते हुए युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने पर जोर दिया। वहीं जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप चंद्रा ने संगठन के विस्तार हेतु सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
बैठक का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा युवा कांग्रेस को नई दिशा देना रहा, जिस पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव 

Post a Comment

Previous Post Next Post