बिलासपुर के होनहार राजवीर शर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, इंटरनेशनल के लिए चयन

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर...

3rd ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 2025 का आयोजन 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को जिला खेल परिसर, सरकंडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग से यदुनंदन नगर निवासी एलसीआईटी पब्लिक स्कूल, कक्षा 4 के छात्र राजवीर शर्मा (शुभ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
अपनी इस शानदार उपलब्धि के साथ राजवीर शर्मा ने इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2025 को राजवीर शर्मा ने अपना दसवां जन्मदिन भी मनाया, जो उनके लिए यह जीत और भी यादगार बन गई।

राजवीर की इस सफलता पर दादी श्रीमती निर्मला शर्मा, पिता श्री यत्नदीप शर्मा, माता श्रीमती भानुप्रिया शर्मा, बड़े पापा श्री अरविंद शर्मा, बड़ी मम्मी श्रीमती आरती शर्मा, चाचा श्री रोमहर्ष शर्मा, चाची श्रीमती कोमल शर्मा, दीदी आराध्या शर्मा, बहन स्तुति शर्मा, भाई आर्यवन शर्मा एवं अक्षत शर्मा सहित उनके कोच रिमझिम गुप्ता ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में आयोजित स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी राजवीर शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता था और इस बार नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 2025 में भी गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post