डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान)....
बिलासपुर। भाजपा युवा नेता दीपक नादम ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाते हुए जरूरतमंदों की मदद की। इस अवसर पर उन्होंने अपने जन्मदिवस वर्ष पर यह संकल्प लिया कि वे आगे भी निरंतर जनसेवा के कार्य करते रहेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए रामायण चौक, चाटीडीह में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ लक्ष्मण रजक और योगेश मुदलियार भी मौजूद रहे। सभी ने दीपक नादम के सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का आशीर्वाद दिपक को मिला और कार्यक्रम में किसी कारणवश विधायक सुशांत शुक्ला और पूर्व विधायक रजनीश सिंह उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन दोनों नेताओं ने फोन पर दीपक नादम को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने भी दीपक नादम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सेवा संकल्प की प्रशंसा की।