सकरी में प्रस्तावित लोकार्पण–भूमिपूजन कार्यक्रम स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित, विधायक अमर का नाम आमंत्रण पत्र से गायब था

डेली न्यूज़ टाइम्स.... ( जिया उल्ला खान )...

बिलासपुर।
सकरी में आज आयोजित होने वाला विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि कार्यक्रम के लिए शीघ्र ही नई तिथि निर्धारित की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम आज बचन बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सकरी परिसर में प्रस्तावित था।


बताया जा रहा है कि बीते दिनों इस कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का नाम शामिल नहीं था। इसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि कार्यक्रम स्थगन के पीछे प्रशासन ने केवल अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post