ऑपरेशन प्रहार: सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )   
बिलासपुर।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सकरी पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश पत्ती से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
थाना सकरी में अपराध क्रमांक 1022/2025, धारा 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹55,600 नगद, 02 एक्टिवा वाहन, 01 बुलेट मोटरसाइकिल, 07 मोबाइल फोन एवं ताश पत्तियां जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹5,55,600 बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा जुआ खेलने वालों की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाया गया था।
दिनांक 31 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि भरनी CRPF कैंप के पीछे सनत वस्त्रकार के फार्म हाउस में कुछ लोग ताश पत्ती से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद साइबर सेल बिलासपुर को अवगत कराते हुए साइबर सेल एवं सकरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में

दिलीप मिश्रा, अमन सिंह, अमित सिंह कौशिक, जितेन्द्र जांगड़े, पुष्पराज सिंह, महेन्द्र सिंह एवं उपेन्द्र सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post