डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर...
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा बिलासपुर शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्पा सेंटरों की सघन जांच की गई।
पुलिस टीम ने एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो के पास) तथा एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) में औचक निरीक्षण कर दस्तावेजों एवं गतिविधियों की जांच की।
चेकिंग के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियां पाए जाने पर स्पा प्रबंधन के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद संचालकों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को समझाइश भी दी।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जद में आए अनावेदकों में—
अविनाश लहरे पिता प्रहलाद लहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी
ऋषभ सारथी पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी
मोहम्मद मोइन खान पिता स्व. सिराजुल खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल
मनीष जोशी पिता झूमर जोशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी विद्यानगर, थाना तारबहार
अमन सेन पिता श्रीराम कुमार सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में संचालित सभी स्पा सेंटरों पर आगे भी लगातार निगरानी एवं जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।