T20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन की वापसी

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
क्रिकेट समाचार.....
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी ICC Men's T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। चयन समिति के इस फैसले ने क्रिकेट गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। टीम से शुभमन गिल को बाहर रखा गया है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दिया गया है।
टीम की कमान विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, वहीं हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले अक्षर पटेल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
चयन की खास बातें 

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आक्रामक T20 रणनीति पर भरोसा
ईशान किशन की वापसी से टॉप ऑर्डर और विकेटकीपिंग मजबूत
अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाकर ऑलराउंड बैलेंस पर जोर
शुभमन गिल के बाहर होने से चयन पर सवाल और बहस तेज
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह टीम T20 फॉर्मेट की तेज़ रफ्तार और मैच-विनिंग संयोजन को ध्यान में रखकर चुनी गई है। अब सभी की निगाहें टूर्नामेंट में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी है

Post a Comment

Previous Post Next Post