पेशी राम जायसवाल बने भाजपा RTI प्रकोष्ठ के सह संयोजक.. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की घोषणा

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान ) 

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पेशी राम जायसवाल को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली है। के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी के RTI प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा प्रदेश संगठन की ओर से जारी आदेश के माध्यम से की गई।


पेशी राम जायसवाल को पार्टी का जुझारू, निष्ठावान और परिश्रमी कार्यकर्ता माना जाता है। वे लंबे समय से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव, समर्पण और कार्यक्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

छात्र राजनीति से शुरुआत कर आज वो मझे हुए कार्यकर्त्ता साबित हुए, अपनी सक्रियता की वजह से उन्होने बहुत जल्द पार्टी के भरोसेमंद नेता की छवि को बनाया...पेशी राम बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के बेहद करीबी माने जाते है 

नियुक्ति पर पेशी राम जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने RTI के माध्यम से पार्टी के कार्यों में पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पेशी राम जायसवाल को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post