21 वर्ष पुराने गंभीर मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....

जिला जीपीएम....

मरवाही थाना क्षेत्र के 21 वर्ष पुराने अपहरण व दुष्कर्म के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना के अपराध क्रमांक 45/2004 धारा 363, 366, 376 भादवि में आरोपी रोहित कुमार परस्ते, पिता जयप्रकाश परस्ते, निवासी लोहारी, थाना मरवाही के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रकरण क्रमांक 371/2004 में माननीय एडीजे कोर्ट पेंड्रारोड द्वारा आरोपी को 7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

सजा के पश्चात से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इस दौरान उसके विरुद्ध कई बार गैर-जमानती वारंट जारी किए गए, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। हाल ही में पुनः गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और आज में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना मरवाही में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें—

  • अपराध क्रमांक 66/2010: धारा 147, 294, 506 भादवि
  • अपराध क्रमांक 75/2014: धारा 342, 294, 506, 323 भादवि
  • अपराध क्रमांक 126/2025: धारा 420 भादवि

इन मामलों में भी आरोपी लगातार फरार रहा।

इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध 5 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही धारा 107, 116 एवं धारा 110 जा.फौ. के अंतर्गत की जा चुकी है। आपराधिक प्रवृत्ति में कोई सुधार न पाए जाने पर वर्ष 2025 से उसे गुंडा बदमाश की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक शनिप रात्रे, आरक्षक नारद जगत, मनोज मरावी, अनुरूप पैकरा, अमितेश पात्रे एवं महिला आरक्षक कमलेश जगत की सराहनीय भूमिका रही

Post a Comment

Previous Post Next Post