बोदरी नगर पालिका परिषद को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, प्रवीण सिंह गहलोत ने संभाला अतिरिक्त प्रभार

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर / बोदरी.....आज नगर पंचायत बिल्हा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत ने नगर पालिका परिषद बोदरी का अतिरिक्त प्रभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने शासन द्वारा जारी नवीन आदेश की प्रतिलिपि पत्र अध्यक्ष को सौंपते हुए कार्यालयीन कार्यों का संचालन प्रारंभ किया।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अभिनंदन किया। साथ ही, उन्होंने उपस्थित पार्षदों से उनका परिचय कराते हुए आपसी समन्वय और सहयोग से नगर विकास को गति देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शिमला वर्मा, सभापति फिरतुराम बनवारे, विजय वर्मा, श्याम आर्य, प्रीति मरावी सहित पार्षद जोहित राम धुरी, रोहित साहू, राजा साहू, अतुल ध्रुव, सुरेश केंवट, मुकेश वाधवानी, पार्षद प्रतिनिधि विष्णु साहू, सुनील वर्मा, दीपक जगवानी, अजय कलवानी, रवि खत्री, राजेश शर्मा, भगवान दास शर्मा, दिलीप वलेचा, बबला साहू, राजकुमार यादव तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उम्मीद जताई कि नए प्रशासनिक नेतृत्व में बोदरी नगर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनहित के मुद्दों का प्रभावी समाधान होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post