शराब दुकान के पास मिला शव, मृतक की पहचान प्रहलाद साहनी के रूप में — पुलिस की जांच जारी

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...

बिलासपुर...

थाना सकरी को शनिवार को सूचना मिली कि सकरी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव की पहचान 50 वर्षीय प्रहलाद साहनी के रूप में की गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक 07 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 11 बजे अपने मोटर साइकिल से हिर्री माईन्स इन्द्रपुरी से बिलासपुर बच्चों के लिए कपड़ा लेने निकला था।


पुलिस निरीक्षण में शव पर किसी गहरी चोट का निशान नहीं पाया गया है। केवल कान और आँख के पास हल्की, सामान्य चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। घटना स्थल पर FSL टीम भी मौजूद है, जो साक्ष्य एकत्र कर रही है।


मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मृतक LCIT स्कूल में बस ड्राइवर के रूप में कार्यरत था।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post