डेली न्यूज़ टाइम्स.. ( जिया उल्ला खान)...
बिलासपुर ( रतनपुर)
थाना रतनपुर क्षेत्र के भैंसाझार जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस ने सुलझा लिया है। दिनांक 04 दिसंबर को सूर्यप्रकाश बघेल के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद लगातार तलाश जारी थी। 05 दिसंबर को भैंसाझार जंगल में उसकी मोटरसाइकिल और शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर रतनपुर पुलिस, ACCU टीम, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने मिलकर त्वरित जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रंजीत खाण्डे और सुधीर खाण्डे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने पूर्व रंजिश के चलते लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत से हत्या करना स्वीकार किया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल जप्त कर ली है। मामले में शामिल अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है।