डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )..
बिलासपुर...
छत्तीसगढ़ में बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों का अनुमोदन किया है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक जैसे अहम मोर्चे पर भी संगठन ने भरोसेमंद नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को दी गई है।
मुसर्रफ खान पार्टी के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। वे बेलतरा क्षेत्र के फायर ब्रांड विधायक के करीबी माने जाते हैं, जिनके साथ उनका निरंतर समन्वय रहा है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मुसर्रफ खान ने विधायक सुशांत शुक्ला सहित के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया है।