डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
दंतेवाड़ा...न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को के उप पुलिस अधीक्षक (DySP) तोमेश वर्मा जिला न्यायालय आए हुए थे।
हिरासत मे आरोपीइसी दौरान दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में एक युवक और युवती ने अचानक चाकू से DySP तोमेश वर्मा पर हमला कर दिया। हमले से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि DySP श्री तोमेश वर्मा और आरोपियों के बीच दुर्ग जिले की अदालत में चल रहे एक पुराने प्रकरण को ही इस हमले का संभावित कारण बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।
हमले में घायल DySP तोमेश वर्मा को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने हमलावर युवक एवं युवती को हिरासत में ले लिया है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।