पथरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — ऑपरेशन बाज़ के तहत दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )

मुंगेली जिला...

पथरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन बाज़ के तहत पथरिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दो गांजा तस्करों—नरेंद्र उर्फ जीतू यादव और लेखराम श्रीवास्तव—को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 840 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसकी कुल कीमत ₹57,880 बताई जा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसपी मुंगेली का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post