तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 नग देशी शराब और एक्टिवा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....

बिलासपुर....
तारबाहर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 65 नग देशी प्लेन व मसाला शराब तथा एक एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। मामले में थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 377/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सीएमडी चौक के आगे स्वदेशी प्लाजा के सामने घेराबंदी कर एक्टिवा क्रमांक CG10 BD 3328 को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग और डिक्की से 180-180 एमएल की 65 नग देशी प्लेन एवं मसाला शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम महावीर कौशिक, पिता स्वर्गीय सोनूराम कौशिक, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह कार्रवाई जिले में अवैध मदिरा की खरीदी-बिक्री पर रोकथाम और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।



Post a Comment

Previous Post Next Post