पार्षद जय वाधवानी के जन्मदिन पर विकास की सौगात: बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने वार्ड 50 को दी 25 लाख की सड़क और अलग से नाली निर्माण की सौगात

डेली न्यूज़ टाइम्स... (जिया उल्ला खान)....
बिलासपुर.... बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज़ होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद जय वाधवानी के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात मिली। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं वार्ड पार्षद जय वाधवानी ने गुलाब नगर क्षेत्र में 300 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया, जिसकी लागत 25 लाख रुपये है। वहीं नाली निर्माण का कार्य इस सड़क से अलग लागत से कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं पार्षद ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कराई। लंबे समय से जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों के लिए यह कार्य बड़ी राहत लेकर आया है।

वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगी राहत

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि अब तक कच्ची और क्षतिग्रस्त सड़क होने के कारण बारिश के समय जलभराव, कीचड़ और आवागमन में भारी परेशानी होती थी। नाली निर्माण अलग से होने से अब पानी की निकासी भी सुचारु रूप से हो सकेगी, जिससे भविष्य में सड़क खराब होने की समस्या भी नहीं होगी।

वार्डवासियों में उत्साह, जनप्रतिनिधियों का जताया आभार

सड़क और नाली निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लोगों ने विधायक और पार्षद का माला पहनाकर स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनका आभार जताया। नागरिकों का कहना है कि पहली बार इतनी बड़ी लागत से उनके क्षेत्र में स्थायी विकास कार्य हो रहा है।

ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास तेज़ गति से जारी” — विधायक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास का रथ तेज़ गति से लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और आगे भी बेलतरा विधानसभा के हर वार्ड में ऐसे ही विकास कार्य कराए जाएंगे।

जन्मदिवस पर जनता को मिला तोहफा

पार्षद जय वाधवानी ने इस अवसर पर कहा कि उनके जन्मदिवस पर वार्ड की जनता को विकास का यह तोहफा मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से वार्ड 50 में अधूरे पड़े सभी विकास कार्यों को क्रमबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post