डेली न्यूज़ टाइम्स... (जिया उल्ला खान)...
बिलासपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण एवं शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और सिधांशु मिश्रा ने से जाते समय प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया।
इस मुलाकात के दौरान संगठन को आगामी समय में और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा क्षेत्रीय राजनीति की दिशा पर विस्तार से चर्चा हुई। टी.एस. सिंहदेव ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, प्रदेश संयुक्त महासचिव पंकज सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी, शाहनवाज़ खान, स्वप्निल श्रीवास्तव, अर्पित केसरवानी, शैलेश सेंगर, राहुल वाधवानी, शुभम सोनी, विक्की यादव, दीप सागर, जयपाल निर्मलकर, अभिलाषा रजक, सोहराब खान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस सौजन्य भेंट को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है