डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )...
बिलासपुर | 30 दिसंबर 2025
नववर्ष के आगमन को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना कोनी पुलिस ने सख्त यातायात जांच अभियान चलाया। बीते 5 दिनों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 107 चालानी कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान के दौरान नशे में वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव), तेज व लापरवाह ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध/बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
कोनी पुलिस द्वारा यह अभियान सड़क सुरक्षा के तीन प्रमुख स्तंभों—इंजीनियरिंग, एजुकेशन और एनफोर्समेंट—में से एनफोर्समेंट को मजबूत करने की दिशा में चलाया गया, ताकि नियमों के प्रति डर के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो।
नववर्ष के दौरान बढ़ने वाली यातायात गतिविधियों और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
कोनी पुलिस की अपील:
नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें और सुरक्षित नववर्ष मनाएं।