लिंगीयाडीह बचाओ आंदोलन के 39वें दिन जनसमर्थन और मजबूत, वरिष्ठजनों व सामाजिक संगठनों ने दिया साथ

 डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )....
बिलासपुर..
लिंगीयाडीह बचाओ आंदोलन के 39वें दिन आंदोलन स्थल पर जनसमर्थन और अधिक सशक्त नजर आया। वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। सभी ने एक स्वर में नारेबाजी करते हुए कहा कि वे अंतिम समय तक आंदोलनकारियों के साथ मजबूती से डटे रहेंगे और लिंगीयाडीह के हक की इस लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देंगे।
आंदोलन स्थल पर प्रमुख रूप से डॉ. रघु, श्याम मूरत कौशिक, भोलाराम साहू, परसराम कश्यप, दिनेश घोरे, कमल घोरे, सोनू गोस्वामी, श्रवण मानिकपुरी, अनिकेत कश्यप, बाबा शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, रूपेश साहू, रामशरण कश्यप, टीकम सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान महिलाओं की सक्रिय और प्रभावशाली भागीदारी भी देखने को मिली। आंदोलन में शामिल महिलाओं में सोनबाई गोड़, परमिला वध्रुव, अनिता ध्रुव, नंदनी ध्रुव, आरती श्रीवास, मालती यादव, रामबाई माजिपी, शीला सिंह, सीता साहू, संगीता भादव, जयकंवर अहिरवार, अजनी रजक, कल्याणी यादव, मोगरा यादव, बाई चौहान, पिल्ली बाई, मालती मानिकपुरी, अनुपा श्रीवास, जानकी गोड़, कुमारी मानिकपुरी, संतोषी श्रीवास, रामवाई मानिकपुरी, खोरबहारिन यादव, सवित्ती यादव, भरजीना बेगम, नीरा सेन, लीला भोई, आरती सूर्यवंशी, मथुरी सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों और मोहल्लेवासियों ने भाग लिया।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लिंगीयाडीह बचाओ आंदोलन अब केवल किसी एक मोहल्ले या वार्ड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह पूरे शहर के जनसमर्थन का प्रतीक बनता जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post