बेलतरा विधानसभा के करमा गांव में 2 करोड़ 75 लाख से बनेगा 100 सीटर आदिवासी छात्रावास...विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयास से क्षेत्र को मिली सौगात

डेली न्यूज़ टाइम्स... ( जिया उल्ला खान )
बिलासपुर- बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयास से अंचल को एक बहुत बड़ी सौगात मिली है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत करमा में शासकीय हाई स्कूल में 2 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से पीवीटीजी और अन्य अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 100 सीटर बालक छात्रावास की स्वीकृति मिली है। इस छात्रावास के निर्माण से अंचल के पीवीटीजी और अन्य एसटी छात्रों को एक बड़ी सुविधा मिलेगी। 
 
        यह स्वीकृति भारत सरकार स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा दी गई है। जिस बाबत समग्र शिक्षा छ.ग.शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति पत्र जारी किया गया है और क्रियान्वयन एजेंसी आरईएस विभाग को बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post